जिस उम्र में बच्चे गुड्डे गुड़िया का खेल खेलते हैं और कार्टून देखते हैं उस उम्र में आठ साल की एक बच्ची रामचरितमानस का अंग्रेजी अनुवाद कर रही है।
पलक अवस्थी की उम्र महज आठ साल है और वो एमपी के रतलाम की रहने वाली हैं। वह गुरु तेग बहादुर स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती हैं और तब से अनुवाद कर रही हैं जब वह कक्षा एक में थीं।
पलक अभी तक रामायण के चार काण्ड (बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड और किष्किंधा काण्ड) का अनुवाद कर चुकी हैं। वह रोजाना सुबह साढे चार बजे उठ कर इस काम में जुट जाती हैं।
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक पलक का कहना है कि वो साल के खत्म होने तक सुंदर काण्ड, लंका काण्ड और उत्तर काण्ड को भी खत्म कर देंगी।