फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से पटरियों पर गिरी, बच निकली जिंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई के इस परिवार के लिए साथ घूमने जाने का समय एक भयानक हादसे में बदल गया। तीन साल की काव्या अपने परिवार के साथ स्टेशन पहुंची और चलती ट्रेन में मां की गोद से फिसली और ट्रैक पर जा गिरी। यह दर्दनाक हादसा चेन्नई के मम्बलम रेलवे स्टेशन पर घटा।
विज्ञापन


काव्या के पिता एक नाई हैं और उनका परिवार तंबरम में रहता है।

मंगलवार दोपहर को काव्या का परिवार एक रिश्तेदार की शादी के लिए खरीददारी कर के लौट रहा था।

टीओआई में छपी खबर के अनुसार काव्या की मां ने कहा, 'हमने खरीददारी पूरी की और हम मंबलम स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे। जैसे ही ट्रेन आई मैं शॉपिंग बैग्स और बेटी के साथ ट्रेन में चढ़ गई। लेकिन जैसे ही ट्रेन चलने को हुई मेरे पति ने बताया कि मेरे ससुर बाथरूम गए हुए थे और अभी तक नहीं लौटे हैं। इसी बात से मैं डर गई और मैंने आनन फानन में ट्रेन से उतरने की कोशिश की लेकिन मेरा बैलेंस बिगड़ा और मैं प्लेटफार्म पर जा गिरी। गिरने के साथ ही मेरी बच्ची मेरे हाथ से फिसली और ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप से होती हुई पटरी पर जा गिरी।'
विज्ञापन

बच निकली जिंदा

जैसे ही रेलवे के लोगों ने देखा उन्हें तुरंत ट्रेन रुकवाई और तुरंत बच्ची को बाहर निकाला। ये एक भयानक हादसा था। मां ने अपनी आंखो के सामने बेटी को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से फिसलकर पटरी पर गिरते हुए देखा।

वहां मौजूद लोगों के मुताबिक कुछ लोगों ने चिल्ला कर मना किया था कि चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश ना की जाए। और इस सब के बीच हादसा हो गया।

इस घटना में बच्ची की उंगलियों और हथेली में गहरी चोट आईं। इसके अलावा पैर और माथे पर खरोचें लगी। रेलवे अधिकारी के मुताबिक जब हमने उसे ट्रैक से बाहर निकाला तो वह लगभग बेहोशी की हालत में थी और हाथ खून में सना था। हम खुशकिस्मत हैं कि बच्ची बच गई।

इस हादसे के बाद काव्या को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उन्होंने फर्स्ट एड किया। सीटी स्कैन में बच्ची के दिमाग में किसी तरह के चोट लगने के निशान नहीं थे। लेकिन उसकी उंगलियों और हथेलियों बुरी तरह से कुचल गई थीं। इसीलिए बच्ची को दूसरे अस्पताल में सर्जरी के लिए रेफर किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें