फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और झारखंड पर आज आएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और झारखंड विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के बाद लोगों की निगाहें अब नतीजों पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


इन दोनों ही राज्यों में पांच चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। एग्जिट पोल में जहां झारखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की बात कही जा रही है, वहीं जम्मू और कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया गया है।

जम्मू कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद की पीडीपी पार्टी को सबसे बड़ा दल और भाजपा को दूसरे नंबर पर रखा गया है।
विज्ञापन

एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा को बहुमत

चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद एक घंटे में नतीजों के रुझान आने लगेंगे।

जम्मू-कश्मीर में 87 सीटों के लिए हुए चुनाव में अलगाववादियों और आतंकवादियों की चुनाव बहिष्कार की धमकियों के बावजूद 1987 के बाद सबसे ज्यादा मतदान हुआ।

इसी तरह झारखंड में 81 सीटों पर नक्सली हिंसा के बीच करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें