फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कोई सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं: रमेश

Sun, 14 Apr 2013 01:30 AM IST
आणंद (गुजरात)/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने अगले लोकसभा चुनाव के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच केंद्रित होने की संभावनाओं को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव कोई सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं है जो किन्हीं दो व्यक्तित्व के बीच लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर रमेश ने कहा कि भारत में चुनाव व्यक्तित्वों के बीच नहीं लड़ा जाता है। यह राजनीतिक पार्टियों के बीच होने वाली कोई सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं है। चुनावों को महत्वहीन नहीं बनाया जा सकता है।

हमारे यहां अमेरिका जैसी राष्ट्रपति प्रणाली नहीं है। यहां राजनीतिक पार्टियां चुनाव लड़ती है न कि व्यक्तित्व। केंद्रीय मंत्री ने आम चुनाव की तारीखों के बारे में कहा कि चुनाव अपने निर्धारित समय अगले साल मार्च या अप्रैल में ही होंगे। कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगी। महाराष्ट्र, केरल और उत्तर प्रदेश में हमने विभिन्न पार्टियों से गठबंधन किया हुआ है।
विज्ञापन


संसद के इसी सत्र में आएगा भूमि अधिग्रहण बिल
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि यूपीए सरकार संसद के चालू सत्र में ही संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आएगी। बिल पर राजनीतिक आम सहमति बन गई है। सभी राजनीतिक दल इसे पारित कराना चाहती हैं। राज्यों ने अपने सुझाव हमें भेजे हैं और मैंने विपक्ष के नेता अरुण जेटली और सुषमा स्वराज से मुलाकात कर इस मसले पर चर्चा की है। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 22 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें