फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: फर्जी आईडी पर ठहरी थी इजाज की महिला मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ जेल में बंद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूस मोहम्मद इजाज की महिला मित्र अपने पुरुष साथी के साथ 24 जुलाई 2015 को आगरा आई थी। दोनों ताजमहल के दक्षिणी गेट पर स्थित होटल में ठहरे थे और अगले दिन सुबह गए थे।
विज्ञापन


यहीं पर इजाज दोनों से मिलने के लिए आया था। उनसे लंबी बातें की थी। यह खुलासा खुफिया पुलिस की जांच में हुआ है। होटल में आईडी के रूप में दिया गया महिला का ड्राइविंग लाइसेंस भी फर्जी निकला है। इस जानकारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने इजाज के इन दोनों दोस्तों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के आला अफसरों को सौंपी गई खुफिया पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला ने खुद को शिखा बढौड़िया और पुरुष ने लोकेश बढौड़िया बताया था। दोनों खुद को दंपति बताकर ठहरे थे। आईडी के रूप में महिला ने अपना डीएल दिया था। उन्होंने अपना पता इंदौर (मध्य प्रदेश) का बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल के दक्षिणी गेट पर स्थित होटल में मुलाकात

माना जा रहा है कि दोनों ने अपने नाम भी बदलकर बताए। गौरतलब है कि मेरठ में इजाज से हुई पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली थी कि वह आगरा में होटल में अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। इसके बाद आगरा खुफिया पुलिस ने जांच शुरू की।

महिला और पुरुष के नाम और पते तसदीक किए गए तो पता चला कि उन्होंने हर जानकारी गलत दी थी। न तो उस पते पर उनके घर मिले, और न ही डीएल का आरटीओ आफिस इंदौर में रिकार्ड।

उसने जो फोन नंबर दिया, वह भी फर्जी निकला। खुफिया पुलिस की जानकारी में आया कि इजाज न केवल उनसे मिलने आया था बल्कि कई घंटे बात की थी। इसके चलते माना जा रहा है कि दोनों उसके साथी हैं। होटल के रिकार्ड से पता चला कि उन्होंने 24 जुलाई की शाम 5:20 पर चेकइन किया और 25 की सुबह 9:40 पर चेकआउट।

अब खुफिया एजेंसियां, एसटीएफ और एटीएस उनकी तलाश में लग गई हैं। यह भी मालूम किया जा रहा है कि इजाज के साथी सिर्फ एक ही बार आए या ज्यादा बार। इजाज के बारे में पता चला था कि वह ताजनगरी में 20-25 बार आया।

- खुलासा
: 24 जुलाई को आगरा आए थे इजाज के साथी
: आईएसआई एजेंट ने होटल में की थी मुलाकात
: इजाज के साथियों ने नाम-पते भी गलत बताए थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें