फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल की लड़की से अश्लील बातें करने में बर्खास्त हुए सांसद

Thu, 31 Dec 2015 07:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के सांसद सिमॉन डेंकजुक को उनकी पार्टी ने अश्लीलता करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


सांसद के खिलाफ यह कार्रवाई उनकी ही पार्टी ने किया है। लेबर पार्टी से सांसद सिमॉन पर 17 वर्षीय लड़की से अश्लीलतापूर्ण चैटिंग करने का आरोप है।

मेट्रो के अनुसार, सांसद ने किशोरी को अश्लील मैसेज किए और उसे उत्तेजक बताया। बताया जा रहा है कि सिमॉन तब से किशोरी को ऐसे मैसेज कर रहे थे जब से उनकी पत्नी ने उनसे तलाक लिया।
विज्ञापन

सांसद के पास नौकरी ढूंढने आई थी युवती

बताया जा रहा है कि आरोपी सांसद ने जिस युवती से सेक्सटिंग करने के आरोप में बर्खास्त हुए हैं वह युवती उनके ऑफिस में काम ढूंढ़ने के लिए आई थी।

युवती जब सांसद से फोन कर नौकरी की मांग की तो सांसद उससे लगातार बात करने लगा और फिर उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी सांसद बच्चों के यौन शोषण खासतौर से पीडियोफाइल के खिलाफ अभियान भी चलाने के जाने जाते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें