लोगों की मदद के लिए क्षमता से अधिक जज्बे और हौसले की जरूरत होती है। अमेरिका के मैरीलैंड में रहने वाले आठ वर्षीय नीव सराफ ने यह साबित कर दिखाया है।
सराफ ने नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए करीब 15 लाख (26000 अमरीकी डालर) रुपये एकत्रित किए हैं।
सराफ ने अपने पिता जो नेपाल के रहने वाले हैं, से भूकंप के बारे में जानने के बाद उनसे अपनी बचत के 23000 रुपये को लोगों की मदद के लिए भेजने की पेशकश की।