भ्रष्टाचार और घोटाले में लिप्त रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी ने एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री की 700 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली। ईडी ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पूर्व दूरसंचार मंत्री रहे दयानिधि मारन की 700 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली।
बताया जाता है कि यूपीए सरकार में डीएमके कोटे से पूर्व दूरसंचार मंत्री रहे दयानिधि मारन के साथ ही उनके सहयोगियों की संपत्ति भी जब्त की गई है। ईडी की यह कार्रवाई एयरसेल-मैक्सिस डील में उनकी संलिप्तता साबित होने के बाद की गई है जिसमें उनके खिलाफ सैकडों करोड़ का अनैतिक लाभ कमाने का आरोप है।
ईडी मामले में लंबे समय से दयानिधि मारन और उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच कर रही थी, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि दयानिधि मारन अपने चचेरे भाई और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के साथ टूजी घोटाले में भी आरोपी हैं।