चिकित्सा मंत्री ने संदिग्ध मरीज को अस्पताल में नहीं रोक पाने की घटना की रिपोर्ट मांगी है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल तथा राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में इबोला को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अब अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट विशेषकर पश्चिम अफ्रीकी देशों से आनेवाले यात्रियों की स्क्रीनिंग तथा मॉनिटरिंग जरूरी होगी।
इधर, चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने जयपुर के सवाईमान सिंह अस्पताल से इबोला के संदिग्ध मरीज के अस्पताल प्रशासन से इजाजत लिए बगैर चले जाने की घटना को लेकर अस्पताल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। घटना के तहत इबोला का संदिग्ध रेहान सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुआ था।
उसके शरीर पर इबोला के लक्षण जैसे फफोले पाए गए थे। वह अपनी मर्जी से अस्पताल से चला गया। हालांकि अस्पताल अधीक्षक डॉ. मानप्रकाश ने दावा किया है कि संबंधित मरीज में इबोला के लक्षण पाए ही नहीं गए थे।