फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नहीं आ रही हैं किम कार्दाशियन, लेकिन क्यों?

Thu, 20 Nov 2014 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरीकी टीवी अभिनेत्री किम कार्दाशियन फिलहाल भारत नहीं आ रही हैं। उनकी भारत यात्रा का प्रबंध करने वाली कंपनी विजक्राफ्ट ने इस बात की पुष्टि कर दी है। लेकिन विजक्राफ्ट ने यात्रा रद्द होने की वजह नहीं बताई।
विज्ञापन


किम भारत में एक परफ़्यूम को लॉन्च करने आने वाली थीं। साथ ही उनके टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में एक दिन मेहमान के तौर पर आने की भी योजना थी। मनोरंजन चैनल कलर्स ने उनके बिग बॉस में आने की पुष्टि भी कर दी थी।

लेकिन कलर्स के अधिकारियों ने इस ताजा जानकारी के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। किम कार्दाशियन के सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी के बाद मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में भी शामिल होने की खबरें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें