फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की कुतुबमीनार गिरने से हुई भारी तबाही, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में आए भयानक भूकम्प में ऐतिहासिक धरहरा इमारत धवस्त हो गई है। इस इमारत के मलबे में 400 लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही हैं। धरहरा इमारत को भीमसेन टावर भी कहा जाता हैं।
विज्ञापन


साथ ही इसे नेपाल का कुतुबमीनार भी कहा जाता है। धरहरा इमारत नौ मंजिली हैं। इस इमारत को यूनेस्को ने भी अपनी सूची में रखा है।

धरहरा इमारत को वर्ष 1832 में नेपाल के प्रधानमंत्री भीमसेन थापा ने रानी ललित त्रिपुरा सुंदरी के आदेश के बाद बनवाया था.धरहरा टावर की ऊंचाई 61.88 मीटर है। इस टावर पर चढ़कर लोग काठमांडू का सुन्दर नज़ारा लेते थे।

मलबे में काफी लोग दब गए

धरहरा इमारत गिरने का वीडियो भी सामने आ गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से कई लोगों ने अपनी जान बचाई? नेपाल के मीडिया के अनुसार पहली बार में धरहरा की आधी इमारत गिर गई। मलबे में काफी लोग दब गए।

लोगों की भीड़ मलबे में दबे लोगों को निकाल ही रहे थे कि फिर से भूकंप आ गया है। इस मलबे में दबे लोगों की क्या हालत है अभी इसका कोई अंदाज़ा नहीं लगाया जा सका है।

नेपाल में धरहरा इमारत के साथ-साथ मंदिर और कई घर को भी नुक्सान पहुंचा है। नेपाल में पूरी तरह से अफरा-तफरी का माहौल है। अभी कितना नुकसान हुआ है इसका  अंदाज़ा नहीं लगाया जा सका है।

अगली स्लाइड में देखिए भूकंप से कैसे हुआ धरासाई नेपाल का धराहरा टॉवर।
विज्ञापन

VIDEO: कैसे हुआ धराशायी नेपाल का धराहरा टॉवर?

देखिए वीडियो-


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें