फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के खिलाफ उतरने से पहले कोलकाता को बड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम जब रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसे अपने रहस्यमयी स्पिनर सुनील नारायन की कमी खलेगी जिनके एक्शन की फिर शिकायत की गई है।
विज्ञापन


नारायन को चेन्नई में बीसीसीआई और आईसीसी के मान्यता प्राप्त सेंटर में अपने एक्शन में फिर सुधार करना होगा। नारायन की गैर मौजूदगी से केकेआर को मनोवैज्ञानिक झटका भी लगा होगा जिसे पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने डकवर्थ लुईस प्रणाली से हराया था। दूसरी ओर लगातार पांच जीत के बाद लगातार दो मैच हारने वाले रॉयल्स भी जीत की राह पर लौटने को बेताब होंगे।

अब तक नारायन के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहा केकेआर खेमा वेस्टइंडीज के इस स्पिनर को रविवार के मैच में उतारने का जोखिम नहीं लेना चाहेगा। दूसरी ओर राजस्थान के पास अजिंक्य रहाणे और स्टीवन स्मिथ के रूप में फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैं। कप्तान शेन वाटसन भी लय में हैं जबकि दीपक हुड्डा भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

कोहली के सामने अब दिल्ली की चुनौती

अपने-अपने पिछले मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर का आत्मविश्वास चरम पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी गारंटी है। दिल्ली ने जहां पिछले मैच में टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स को हराकर घरेलू मैदान पर चला आ रहा 9 हार का सिलसिला तोड़ा था।

तो दूसरी ओर बंगलोर ने मुंबई इंडियंस को हराकर पांच मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अलावा कप्तानों की जंग भी देखने लायक होगी। जहां दिल्ली के कप्तान जेपी डुमिनी बल्ले और गेंद से जबरदस्त फॉर्म में हैं, वहीं बंगलोर के कप्तान विराट कोहली के बल्ले पर लगी जंग पिछले मैच में उतर गई।

दिल्ली कोहली का घरेलू मैदान है, ऐसे में दर्शकों का कुछ समर्थन उन्हें भी मिलेगा। दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर और डुमिनी ने लगातार प्रभावित किया है। वहीं कोहली, गेल, डीविलियर्स जैसे दिग्गजों से सजा बंगलोर का बल्लेबाजी क्रम किसी परिचय का मोहताज नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें