बीते 25 दिसंबर को भूकंप से सहम जाने वाले पूर्वोत्तर को आज फिर भूकंप का झटका लगा।
बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टेर स्केल पर 6.7 मापी गई और इसका केंद्र मणिपुर था। यह भूकंप जमीन के 17 किमी भीतर आया है।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए और लोगों का आगाह करने लगे। भूकंप के झटके असम, बिहार, मणिपुर, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, समेत पूर्वोत्तर भारत में महसूस किए गए।
इस भूकंप का असर इंफाल से लेकर बांग्लादेश तक है। खबर है कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
ये झटके सुबह 4.40 के आस-पास आए हैं। गुवाहाटी से प्रशांत केसरवानी ने अमर उजाला को बताया कि वहां भूकंप के तेज झटके 4.40 से 4.50 के बीच झटके महसूस किए गए।