फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप ने पाक में मचाई तबाही, भारत में तेज झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सोमवार को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए।
विज्ञापन


यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की हिंदुकुश की पहाड़ियों में जरम शहर के आसपास था, रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 7.5 थी। जरम अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 256 किमी उत्तर पूर्व और पकिस्तान के शहर से पेशावर 260 किमी उत्तर में है।

खबरों के मुताबिक अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, इसके अलावा सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। भूकंप की तीव्रता के मद्देनजर माना जा रहा है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से इमारतें तेजी से हिलने लगीं

रायटर्स के मुता‌बिक, भूकंप के झटकों से अफगानिस्तान और पाकिस्‍तान में इमारतें तेजी से हिलने लगीं। उत्तर भारत में लोग घरों से बाहर ‌निकल आए, दिल्ली एनसीआर में तकरीबन एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

उल्लेखनीय है कि हिमालय के क्षेत्र में इस साल कई बड़े भूकंप आए हैं। इससे पहले नेपाल में 25 अप्रैल को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 10 हजार से अधिक लोग मारे गए। नेपाल में उसी के अगले दिन यानी 26 अप्रैल को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। नेपाल में 12 मई को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था। नेपाल में लगातार आए भूकंपों के चलते लाखों लोग बेघर हो चुके हैं।

हिंदुकुश की पहाड़ियों में सोमवार को आए भूकंप का केंद्र धरती से 190 किमी नीचे था। 10 साल पहले 8 अक्टूबर, 2005 को पाकिस्तान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें लगभग 75 हजार लोग मारे गए थे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने पाक को मदद की पेशकश की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अफगानिस्तान और पाकिस्तान को मदद की पेशकश की है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने हालात के त्वरित आकलन का आदेश दिया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की मदद के लिए हम तैयार हैं।

भूकंप के झटके महसूस होने के तुरंत बाद ही ‌दिल्ली सरकार ने आपदा प्रबंधन दलों को स‌क्रिय कर दिया। मेट्रो ट्रोनों के पह‌िए भी कुछ देर के लिए थम गए।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में 2008 में भी भूकंप से भारी तबाही हुई थी। उस भूकंप का केंद्र गुलाम कश्मीर में था और उसी इलाके में तबाही भी ज्यादा हुई थी। उस भूकंप से कश्मीर में भी नुकसान हुआ था।

I have asked for an urgent assessment and we stand ready for assistance where required, including Afghanistan & Pakistan.— Narendra Modi (@narendramodi) October 26, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें