फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से 66 दिन में 302 की मौत

Sun, 08 Mar 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में स्वाइन फ्लू से मरनेवालों की संख्या 300 पार हो चुकी है। इस साल की शुरुआत से अब तक मरनेवालों की संख्या 66 दिनों में 302 हो चुकी है। जयपुर में सबसे अधिक 57 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू से मौतों के बढ़ते आंकड़े सरकार के प्रयासों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा था कि तापमान बढ़ेगा, तो स्वाइन फ्लू का प्रकोप घटेगा, सही साबित नहीं हो पा रहा है।

स्वाइन फ्लू का प्रकोप राजस्थान के सभी 33 जिलों में हैं और केवल दो जिलों को छोड़कर सभी जिलों में स्वाइन फ्लू से मौतें दर्ज की गई हैं। सभी जिलों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। प्रदेशभर में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की संख्या 5856 हो चुकी है।
विज्ञापन


जयपुर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2256 पहुंच गई है। राज्य के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल के सूत्रों के अनुसार वेंटिलेटर पर पहुंचे स्वाइन फ्लू के मरीजों की मौंत का प्रतिशत अब तक 80 रहा है। अजमेर में अब तक 33, जोधपुर में 30, नागौर में 27 तथा बाड़मेर में 21 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें