दिल का दौरा पड़ने के बावजूद चेन्नई में एक ड्राइवर ने सही समय पर बस रोक कर कई जिंदगियां बचा लीं। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर आर आनंदन बस से एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को लेकर रवाना हुआ था।
इसी बीच रास्ते में उसके सीने में तेज दर्द होने लगा। तभी आनंदन ने सूझबूझ दिखाई और बस की रफ्तार धीमी कर एक सड़क किनारे खड़ी कर दी।
बस रुकते ही उसने दम तोड़ दिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित करार दे दिया।