फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राम मंदिर निर्माण देश का सपना, पर कोर्ट के फैसले का इंतजार'

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देश का सपना है लेकिन इसके लिए कोर्ट के फैसले का इंतजार करना होगा। इस पर सरकार अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है।
विज्ञापन


यूपी में आगामी विधान सभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सक्षम पार्टी है। अगर कोई दल साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरना चाहेगा, तो इस नीतिगत मसले पर पार्टी निर्णय करेगी। कहा कि देश में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह देश की प्रगति की दिशा में सुखद संकेत है।

रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में जन समस्याएं सुनने के बाद केंद्र पर्यटन मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश लगातार बेहतरी की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा सक्षम पार्टी

कश्मीर के मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला के उस बयान पर रक्षा मंत्रालय का मुद्दा बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीओके को हासिल करने की क्षमता भारत में नहीं है।

उन्होंने बताया कि देश में पिछले वर्षों की तुलना में देश में पर्यटकों की संख्या में 10.8 फीसदी की वृद्धि हुई है। किसी आतंकी संगठन की धमकियों का जवाब देने में हम सक्षम हैं। इससे पर्यटन पर असर पड़ने वाला नहीं है।

संसद में विकास और अन्य मुद्दों की बजाए असहिष्णुता पर चर्चा के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में ऐसा माहौल है ही नहीं। यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन की चर्चाओं पर उन्होंने चुटकी ली। कहा कि कांग्रेस को सपा का प्रस्ताव मंजूर हो वह गठबंधन करे। भाजपा सक्षम पार्टी है। यूपी में हमारे साथ 76 सांसद हैं। अगर कोई पार्टी साथ आने की इच्छा रखती भी है तो पार्टी इसका फैसला करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें