फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोंडियाखेड़ाः सोना तो नहीं, मिले 2.76 करोड़

Mon, 21 Jul 2014 01:58 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल उन्नाव के डोडिंया खेड़ा गांव पर देशभर की निगाहें रहीं थीं। ये वहीं गांव था जहां 1000 टन सोना दबे होने की आशंका से पुरातत्व विभाग जैसे सरकारी कार्यालय ने खुदाई कर डाली थी। अलबत्ता यहां कोई खजाना तो नहीं निकला हां इस गांव पर जरुर अखिलेश सरकार की मेहरबानी हो गई है।
विज्ञापन


उप्र सरकार ने मन बना लिया है कि इस जगह को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया जाए। जिसके चलते उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डोडियां खेड़ा को 2.76 करोड़ विकास के लिए देंगे। पर्यटन विभाग को करीब 1 करोड़ की राशि पहले ही दी जा चुकी है।

यूपी हाउसिंग डवलपमेंट बोर्ड ट्यूरिस्ट डिपार्टमेंट की ओर से कार्यदायी संस्था नियुक्त की गई है विकास के कामों की देखरेख का पूरा जिम्मा पर्यटन विभाग के कंधों पर रहेगा।
विज्ञापन


गांव में 1857 स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य सैनानी राजा राव राम बक्स सिंह का किला स्थित है जिसके विकास पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में पौराणिक महत्व से जुड़े अन्य स्थान भी हैं जिनके पुनुरुद्वार और सौंदर्यीकरण किया जाना है। गांव में चंद्रिका देवी, कामेश्वर बाबा जैसे पौराणिक मंदिर भी हैं जिनका विकास भी होगा।

गौरतलब है कि गत वर्ष शोभन सरकार ने ये भविष्वाणी की थी कि गांव में 1000 टन सोना दबा हुआ है जो खुदाई करने पर पाया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री चरन दास महंत ने एएसआई को संबधित क्षेत्र में खुदाई के आदेश दिए थे। कई दिनों की खुदाई के बाद भी किसी को कुछ हासिल नहीं हो सका था। तभी से ये गांव चर्चा में आया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें