फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉली बिंद्रा को 'राधे मां' से जान का खतरा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीमानी टीवी कलाकार डॉली बिंद्रा ने स्वघोषित देवी 'राधे मां' पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की है। गौरतलब है कि डॉली भी पहले राधे मां की भक्त रह चुकी हैं।
विज्ञापन


बिग बॉस सीरियल की पूर्व प्रतिभागी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखे एक खत में बताया कि उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे धमकी भरे फोन आ रहे हैं जिसमें मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्हें शक है कि यह राधे मां, एमएम गुप्ता और आशाराम के समर्थक हो सकते हैं। मैंने मामला दर्ज करा दिया है और पुलिस इसकी जांच करेगी।'
विज्ञापन

पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले

हाल ही में डॉली बिंद्रा में ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वह पहले राधे मां की भक्त थीं लेकिन पिछले कुछ सालों से वह उनके पास नहीं जा रही हैं। गौरतलब है कि राधे मां की एक डांसिंग वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना गुस्सा निकाला था।

इस वीडियो में राधे मां को एक बॉलीवुड गाने की धुन पर नाचते हुए दिखाया गया था। इसके अलावा उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिनमें वो गुलाबी रंग के छोटे स्कर्ट में सोफे पर लेटी हुई दिखाई दे रही थीं।

मुंबई पुलिस दहेज उत्पीड़न के मामले में पहले ही समन जारी कर राधे मां को अपना बयान दर्ज कराने को कह चुकी है। अब यह नया मामला सामने आने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें