फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक छेड़छाड़: सोशल मीडिया पर छाया एक और वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में बस में हुई छेड़छाड़ केस में एक डॉक्युमेंट्री बनाई गई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसमें ऐसे कई सारे लोगों के बयान हैं, जो इन लड़कियों या फिर इनके परिवार वालों से पीड़ित हैं। इस डॉक्युमेंट्री को महिला पत्रकार दीपिका नारायण भारद्वाज ने बनाया है और यू-ट्यूब पर अपलोड भी कर दिया है।
विज्ञापन


अब इस मामले में एक नया मोड़ आ चुका है। इन बहनों के अधिवक्ता ने इस वीडियो के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही है। उनका कहना है कि यह वीडियो आरोपियों को बचाने और लड़कियों की छवि खराब करने की साजिश है।

दीपिका ने इस वीडियो में कई सारे लोगों से बात की है और जानने की कोशिश की है कि उनका इस मामले में क्या कहना है। इन लोगों में कई सारे लोगों का कहना है कि उन्हें ब्लैकमेल करके उनसे पैसे लिए गए हैं। कुछ लोगों के अनुसार उनसे पैसे लेने के बाद वापस नहीं लौटाए गए हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, इस वीडियो में कुछ ऐसे लोगों से भी बात की गई है, जिन पर इन लड़कियों ने गलत आरोप लगाए हैं। किसी पर छेड़छाड़ तो किसी पर किडनैपिंग का आरोप लगाया गया है।

देखें वीडियो-

विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का नहीं लिया है बयान

लड़कियों के अधिवक्ता अतर सिंह पवार का कहना है कि बहुचर्चित मामले की जांच एसआईटी कर रही है, लेकिन यह डॉक्युमेंट्री आरोपियों को निर्दोष साबित करने में जुटे लोगों का बयान लेकर बनाई गई है और यू-ट्यूब पर डाल दी है। इस वीडियो को एकतरफा बताया जा रहा है, जिसमें पीड़ित पक्ष का बयान नहीं लिया गया है।

अधिवक्ता अतर सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि इसके पीछे आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों का हाथ है। अधिवक्ता का यह भी कहना है कि इस तरह की डॉक्युमेंट्री से सोनीपत की बहनों की छवि भी खराब हो रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए अधिवक्ता अतर सिंह पवार सोमवार को एसपी से मिलेंगे और इसकी शिकायत करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें