फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शेयर बाजार से परेशान होने की जरूरत नहीं'

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट से ठीक पहले शेयर बाजार में मची हलचल पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने निवेशकों और देश वासियों को भरोसा दिलाया है कि इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। शेयर बाजार में यह बेचैन अस्थायी है और जल्द ही इससे निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ा बदलाव देखने में आ रहा है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में इसका असर देखने को मिल रहा है। भारतीय बाजार में जो बदलाव देखने को मिल रहा है वो इसका ही संकेत है। इसको लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

जहां तक भारत का संबंध है वहां सावर्जनिक बैकों के संबंध में मीडिया में कुछ चीजें चल रही हैं। रिजर्व बैंक अपने स्तर पर बैंकों की हालत में सुधार करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सरकार आर्थिक सुधारों का प्रयास जारी रखेगी

वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वैश्‍विक स्तर पर बेशक नरमी का रुख बना हुआ है लेकिन सरकार आर्थिक वृद्िध में सुधार के प्रयास जारी रखेगी। सरकार भी बैकों की हालत सुधारने के लिए अपने स्तर पर कुछ कदम उठाने जा रही है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र के बैकों की हालत सुधारने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। दिवालियापन के कानून पर भी सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है।

उन्होंने निवेशकों को भी सलाह दी कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलावों के बीच ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें