तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। कांग्रेस ने एम करूणानिधि की पार्टी डीएमके के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव में ये दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ेंगी।
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने इस बाबत तमिलनाडु पहुंचे थे और वहां पर उन्होंने डीएमके प्रमुख करूणानिधि से मुलाकात भी की। मुलाकात के बाद आजाद ने दोनों पार्टियों के गठबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-डीएमके एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के इस कदम को बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा पिछले साल से ही एम जयललिता की पार्टी एआईडीएमके के साथ गठजो़ड़ की कोशिश कर रही है लेकिन वह अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है। इस बीच कांग्रेस का यह कदम विधानसभा चुनावों के दृष्टिकोण के काफी महत्वपूर्ण है।