मोदी सरकार के स्वच्छता मिशन अभियान की प्रमुख रहीं विजयलक्ष्मी जोशी के उनके कार्यकाल के पहले ही वीआरएस लेने के बाद पूर्व गृह सचिव एलसी गोयल का मुद्दा फिर एक बार उभरकर सामने आया है। गोयल के इस्तीफे की वजह को लेकर कुछ नई बातें सामने आई हैं।
द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक एलसी गोयल और राजनाथ सिंह के बीच कई मुद्दों को लेकर काफी मतभेद थे जिसकी वजह से गोयल को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह 'निजी कारण' और 'खुद का निर्णय' बताया था। लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं वह कुछ और ही कहानी बयां करते हैं।
सामने आए सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक दिल्ली के फाइव स्टार होटल ली मेरीडियन की लीज में कुछ विसंगतियों के कारण राजनाथ सिंह उसकी सीबीआई जांच करवाना चाहते थे लेकिन एलसी गोयल लगातार इसकी जांच को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।