फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बेटियों के यौन शोषण में कलयुगी मां को हुई जेल

Fri, 04 Sep 2015 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के ओहायो में अश्ले रागुसा नामकी महिला को अपनी दो मासूम बेटियों का यौन शोषण करने के आरोप में जेल हुई है। महिला पर आरोप था कि उसने अपनी बेटियों को जबरन पर खुद पर यौन क्रिया करन के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन


मिरर के अनुसार, पुलिस ने महिला के इस अपराध के बारे में कहा है कि महिला ने अपनी बेटियों के साथ जो किया है वह एक डरावनी फिल्म की तरह है। आरोपी मां को उसके कुकृ्त्य के लिए नौ साल की जेल हुई है। बताया जा है कि महिला ने अपनी बेटियों के साथ यह अपराध तीन बार किया था।

इलाके क्षेत्रीय समाचार पत्र में छपी खबर का हवाला देते हुए सरकारी वकीलों ने कहा कि आरोपी महिला ने अपनी बेटियों को यौन क्रिया के लिए दबाव बनाया था इसलिए आरोपी को उसके अपराध के लिए सजा देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मां ने कहा 'शर्मिंदा हूं'

मामले की सुनवाई कर हरे जज माइरन डुहर्ट ने महिला से कहा, 'आपने अपनी बच्च‌ियों के साथ जो किया है वह मेरे हिसाब से अनैतिक है।' अदालत ने यह भी कहा उसे यह नहीं पता महिला पर लगे आरोपों पर जो सजा दी जा रही है वह ठीक है या नहीं लेकिन मुझे यह भी नहीं पता उन बच्चियों ने जो क्रूरता बर्दाश्त की है उसके लिए इस महिला को क्या सजा होनी चाहिए।

वहीं आरोपी महिला ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए कहा है कि उसकी जिंदगी पिछले पांच साल से काफी खराब चल रही है। उसने कहा कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और अब उसके पति ने भी छोड़ दिया है जिससे वह तनाव में रहती है और नशे की आदी भी हो गई है।

उसने कहा कि जब वह अपने अपराध के बारे में सोचती है तो उसे अपने आप पर शर्म आती है। इतना ही नहीं महिला ने खुद को कई सालों की सजा देने के लिए अदालत को धन्यवाद भी दिया। उसने कहा कि इस सजा से उसे अपने आपको पहचाने के लिए समय मिलेगा और फिर से अपनी जिंदगी संवार सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें