कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर भारतीय जनता पार्टी ने आरएसएस तथा बाबा रामदेव के सामने घुटने टेक दिये हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा आरएसएस तथा रामदेव की धमकियों के आगे झुक गई है। इसी दवाब में आकर मोदी को प्रधानमंत्री पद का अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
इसके साथ दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को सांस्कृतिक संगठन कहे जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मोदी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनवाने में संघ की प्रमुख भूमिका रही है। फिर कैसे वो एक सांस्कृतिक संगठन हो सकता है।
मोदी को लेकर बाबा रामदेव ने हाल ही में कहा था कि यदि उन्हें शीघ्र प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया। तो वह भाजपा को आगामी आम चुनाव में समर्थन देने पर पुनर्विचार करेंगे।