फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय ने बताया, कब आएगा काला धन?

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने काले धन के मुद्दे पर राजग सरकार की चुटकी ली है। उन्होंने सोमवार को अपने ट्विटर अकांउट पर एक पोस्टर डाला।
विज्ञापन


पोस्टर में देश में काला धन आने की तारीख और स्थान दिया गया है। दिग्विजय ने पूछा है काले धन का स्वागत कौन करेगा, प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथजी, जेटली या रामदेव?

पोस्टर में लोकसभा चुनावों नतीजों से पहले के राजनाथ सिंह के उस बयान को भी दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था, भाजपा 150 दिनों में काला धन वापस लाएगी।

पोस्टर का मजमून कुछ यूं है

दिग्गी ने टि्वटर पर जो पोस्टर डाला है, उसका मजमून कुछ यूं है-

विदेशों से आ रहा काला धन, 3 सितंबर को सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली, सभी देशवासियों से अपील है कि भारी संख्या में दिल्‍ली एयरपोर्ट पर आकर काले धन का स्वागत करें।

दिग्विजय ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए नारे 'कम एंड मेक इन इंडिया' का भी मजाक उड़ाया था।

भारतीय टीम की हार पर उन्होंने अपनी बेटी का ट्वीट शेयर किया और लिखा-भारतीय टीम ने मोदी के भाषण को गंभीरता से लिया है। अब वे भारत में ही रन बनाएंगे।
विज्ञापन

भागवत पर भी साधा था निशाना

दिग्विजय सिंह ने सोमवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा। उन्होंने भागवत के बयान को हिटलरी बयान करार दिया।

मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में विश्व हिंदू परिषद के गोल्डन जुबली समारोह में कहा था कि हिंदुस्तान एक हिंदू राष्ट्र है। हिंदुत्व से राष्ट्र की पहचान है और यह अन्य धर्मों को खुद में समाहित कर सकता है।

दिग्विजय सिंह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत की तुलना जर्मन तानाशाह हिटलर से करते हुए सोमवार सुबह ट्वीट किया, क्या कोई व्यक्ति जो इस्लाम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और अन्य किसी धर्म में विश्वास रखना है वो भी हिंदू है? क्या मोहन भागवत स्पष्ट करेंगे? मुझे लगता था कि हमारे पास सिर्फ एक हिटलर है... पर अब लगता है दो हैं ! भगवान भारत को बचाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें