फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय ने बोला जेटली पर हमला, कहा कैसे बढ़ी संपत्ति?

Tue, 20 Aug 2013 04:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की तरफ से रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति मामले में लोकसभा में चर्चा कराने की मांग का जवाब देने के लिए दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की तरफ से मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर भाजपा को घेरते हुए अरुण जेटली की बढ़ती संपत्ति को लेकर निशाना साधा है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अरुण जेटली की संपत्ति में बढ़ोतरी लोकसभा के दूसरे सांसदों की तुलना में कहीं ज्यादा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इस पर अरुण जेटली कुछ कहेंगे?

कांग्रेस मुक्त भारत पर भड़के दिग्विजय, मोदी को कहा फासिस्ट

भाजपा की तरफ से वाड्रा मामले को तूल दिए जाने पर दिग्विजय का यह बयान कांग्रेस के पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने रॉबर्ट वाड्रा मामले की एसआईटी जांच कराने की मांग की थी।

उन्होंने वाड्रा पर तंज कसते हुए हमला किया था कि वाड्रा के पास एक यूनिक बिजनेस मॉडल है। इसमें बिना इन्वेस्टमेंट के ही लाखों-करोड़ों कमाए जा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि इस पर तो एक वाड्रा स्कूल आफ मैनेजमेंट शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन


इस पूरे मामले ने बड़ा रूप तब लिया जब ईमानदार आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने रॉर्बट वाड्रा की 3.53 एकड़ जमीन के लेन-देन को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

हालांकि अभी तक दिग्विजय सिंह के इन आरोपों पर किसी दूसरे भाजपा नेता या अरुण जेटली ने कुछ नहीं कहा है। अब देखना है कि भाजपा दिग्विजय सिंह के इन आरोपों का क्या जवाब देती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें