शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे ने भाजपा नेताओं को अमर्त्य सेन का विरोध न करने की हिदायत दी है।
अपनी पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखे संपादकीय में उन्होंने कहा है कि अमर्त्य सेन की महानता से इनकार नहीं किया जा सकता है और उनसे भारत रत्न छीन लेने की मांग कतई ठीक नहीं है।
हालांकि सेन के मोदी के संबंध में दिए बयान की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सेन जाने-माने अर्थशास्त्री हैं लेकिन फिर भी देश की अर्थव्यवस्था की हालत बुरी है, गरीबी और महंगाई बढ़ रही है। सेन के पास इनका कोई हल नहीं है।
वाजपेयी कहें तो लौटा दूंगा भारत रत्न: अमर्त्य सेन
मोदी को वीजा न दिए जाने का विरोध करते हुए उद्घव ने कहा है कि वे अलकायदा, लश्कर-ए-तैयबा या किसी आंतकी संगठन के चीफ नहीं है। वे एक प्रदेश के चुने हुए मुख्यमंत्री हैं।
उन्होंने कहा है कि अमेरिका कश्मीरी अलगाववादियों को वीजा दे रहा है, पाकिस्तान आतंक का गढ़ है फिर भी पाकिस्तानी नेताओं को वीजा दिया जा रहा है लेकिन मोदी का विरोध किया जा रहा है।