दिल्ली और देश के बाकी हिस्सों को अभी बारिश का और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देश के कई हिस्सों में बारिश जून के आखिर और जुलाई के मध्य में आने की संभावना है।
दिल्ली वासियों को मानसून के लिए 29 जून तक कि इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल हो रही बारिश मानसूनी बारिश नहीं है यह मात्र आस पास के कुछ हिस्सों में हवाओं के दबाव के कारण यह बारिश हो रही है।
वहीं वाराणसी इलाहाबाद और लखनऊ में मानसून के 15 जून तक आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार अहमदाबाद में भी मानसून सोमवार तक दस्तक दे सकता है।