हंडिया के बरौत इलाके में शनिवार रात हाईवे पर स्थित सेठ गंगाराम जायसवाल इंटर कॉलेज के एक कमरे में एक बीस वर्षीय छात्रा अचेत मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप की आशंका जताई गई है। कॉलेज के चौकीदार मजनू ने मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधक और फिर पुलिस को दी।
मरने से पहले छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह भदोही के गोपीगंज की रहने वाली है। वह पुलिस को सिर्फ अपना नाम ही बता पाई थी। साथ ही उसने बताया कि पर्स में उसका मोबाइल है। जो कि तलाशी में पुलिस को नहीं मिला।
छात्रा पसीने से तरबतर थी और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसने गुलाबी रंग की लैगिन और टी शर्ट पहनी हुई थी। उसके पास एक बड़ा सा लाल पर्स था। उसमें एक छोटा सा पर्स था। उसके गले में सोने की चेन और हाथ में अंगूठी थी। एक हाथ में ओम गुदा हुआ था।