दिल्ली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से करीब 6,000 करोड़ रुपये हांग कांग भेजने के मामले में सीबीआई ने आज दो बड़ी गिरफ्तारियां की। सीबीआई ने बैंक के एजीएम और दिल्ली में फॉरेक्स प्रमुख का गिरफ्तार किया।
इन दो बड़ी गिरफ्तारियों के अलावा सीबीआई ने चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने इस लेन देन में बिचौलिए की भूमिका निभाई। आंतरिक जांच में इस बड़े लेन देन का खुलासा होने के बाद से बैंक ने मामला दर्ज कराया।