फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम सिंह की खुदकुशी के पीछे साजिश: वकील

Mon, 11 Mar 2013 10:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह की फांसी पर सवाल उठने लगे हैं। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि आखिर राम सिंह ने कैसे फांसी लगाई।
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि उसने अपनी शर्ट से फांसी लगाई, वहीं दूसरी ओर सेल के ग्रेल से कपड़े लगाकर फांसी लगाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इधर राम सिंह के वकील वीके आनंद ने राम सिंह की फांसी को साजिश बताया है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।

वीके आनंद ने एक निजी टीवी चैनल को बताया कि आखिर कोई कैदी तिहाड़ जेल में आत्महत्या कैसे कर सकता है? जब उसे दी जाने वाली हर चीज की जांच की जाती है तो फिर ऐसी असुरक्षा कैसे हो सकती है। प्रशासन को यह जांच करनी चाहिए कि उसने फांसी क्यों लगाई। कहीं उसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल नंबर-3 में सोमवार सुबह करीब पांच बजे फांसी लगा ली। राम सिंह के शव को दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें