फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की सुरक्षा में बड़ी खामी, विमान में था निष्क्रिय ग्रेनेड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैकल्पिक विमान में एक निष्क्रिय ग्रेनेड मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है। यह वैकल्पिक विमान बोइंग-746 है। इस विमान को नरेंद्र मोदी की वैकल्पिक यात्रा के तौर पर रखा गया था। अगर नरेंद्र मोदी को अमेरिका ले जाने वाले जंबो जेट विमान में कोई खराबी आती तो इस विमान का उपयोग किया जाता।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खड़े विमान का फिलहाल उपयोग किया जा रहा है। अभी इस विमान को दिल्ली-मुंबई-हैदराबाद-जेद्दा की फ्लाइट के तौर पर उड़ाया जा रहा है।

टीओआई की खबर के मुताबिक शनिवार सुबह जेद्दा पहुंचने के बाद सुरक्षा कर्मचारियों को विमान के बिजनेस क्लास में एक निष्क्रिय ग्रेनेड मिला।

जहाज में ग्रेनेड कहां से आया

बताया जा रहा है कि अभी यह विमान जेद्दा में है और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसे कालीकट आना है। टीओआई के मुताबिक जेद्दा एयरपोर्ट सुरक्षा ने विमान की जांच कर ली है और इसे उड़ने की इजाजत दे दी है।

पर अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की जांच में लग गई हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहीं हैं कि इस जहाज में ग्रेनेड कहां से आया?

एयर इंडिया की टीम और सुरक्षा एजेंसियां सारी रात इस सवाल का हल तलाशने की कोशिश करती रहीं। सवाल उठता कि आखिर विमान में निष्क्रिय ग्रेनेड आया कहां से? यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए आने वाले समय में चिंता का सबब बन सकता है।
विज्ञापन

'ग्रेनेड नहीं प्लास्टिक का रैपर था'

एयर इंडिया ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि वह ग्रेनेड नहीं बल्कि प्लास्टिक का रैपर था। इस मामले की जांच को लेकर एयर इंडिया के संयुक्त प्रबंध निदेशक सैय्यद नासिर अली और एविएशन सिक्योरिटी के आयुक्त बी बी दास की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। वैकल्पिक विमान में ग्रेनेड की खबर आने के बाद से ही इसको खुफियां एजेसियों की नाकामी बताया जा रहा है।

जल्द ही इस मामले की रिपोर्ट आने की बात कही गई है। इस मामले पर काम करना भी शुरू कर दिया है। इस मामले में एयर इंडिया और संबधित अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। इस मामले से संबंधित जल्द ही बड़े निर्णय लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें