फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से राजस्थान में 228 मौतें

Tue, 24 Feb 2015 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में मौसम की करवट ने स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा दिया है। राजधानी जयपुर सहित लगभग पूरे प्रदेश में छाए बादलों ने बढ़ते तापमान को थाम लिया।
विज्ञापन


चिकित्सकों का मानना है कि तापमान में वृद्धि स्वाइन फ्लू के वायरस को कमजोर करती जाएगी, लेकिन मौसम के साथ नहीं देने के कारण चिंता बढ़ गई है। चिकित्सकों का यह भी मानना है कि यदि बारिश हुई, तो इस फ्लू का प्रकोप और बढ़ सकता है। फ्लू से प्रदेश में शाम तक तीन और मौतें हो चुकी हैं।

चिकित्सकों का मानना है कि यदि तापमान बढऩे की गति रुकेगी, तो स्वाइन फ्लू का वायरस फिर ताकतवर हो जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. बी.आर. मीणा का कहना है बारिश होने पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। चिकित्सकों का कहना है कि लोगों का यह वहम है, यदि बाजार में मिलने वाले एन 95 मास्क को पहन रखा है, तो आपको स्वाइन फ्लू का कोई खतरा नहीं है। स्वाइन फ्लू एक दूसरे मे संक्रमित होने से फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरनेवालों की संख्या मंगलवार शाम तक 228 हो गई है। फ्लू से जयपुर के एसएमएस में मंगलवार को दो व जोधपुर में एक जने की जान चली गई। अकेले जयपुर में इस फ्लू ने 44 जनों को मौत के घाट उतार दिया। जोधपुर में मरनेवालों की संख्या 28, अजमेर में 27, नागौर में 27 तथा बाड़मेर में 18 हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें