फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 फौजियों के शव, सनसनी

Fri, 25 Dec 2015 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में रेल पटरी के किनारे दो फौजियों की लाश मिली है। ये दोनों जवान वर्दी में है और इनके सिर पर गोलियों के निशान है।
विज्ञापन


इस बात की आशंका है कि या तो दोनों की आपस में लड़ाई हो गई थी या फिर किसी ने लूट के इरादे से इनकी हत्या कर दी। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

पटरी के किनारे फौजियों की लाश मिलने से आस-पास के इलाकों में सनसनी मच गई। बताया जाता है कि इनमें से एक फौजी की वर्दी पर नेम प्लेट भी लगी हुई है जिस पर मनोज कुमार लिखा हुआ है। हालांकि, दूसरे फौजी की वर्दी से कोई नेम प्लेट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इन फौजियों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले की तफ्तीश की जाएगी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इन फौजियों की मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें