फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास फिर विवादों में, अवैध संबंध के मामले में नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के आला नेता कुमार विश्वास एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं।
विज्ञापन


उन्हीं की पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुमार विश्वास और उसके बीच अवैध संबंधो की अफवाह लगातार फैलाई जा रही है और वह इसे खारिज करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। कुमार विश्वास की चुप्पी से उसकी बदनामी हो रही है और उसे तनाव का सामना कर पड़ रहा है।

उसने मामले की शिकायत दिल्ली महिला आयोग से की है, जिसके बाद आयोग ने कुमार विश्वास को नोटिस भेजा है।

दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन बरखा दत्त शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला पुलिस कमिश्नर और दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को शिकायत कर चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला आयोग ने कुमार विश्वास को समन भेजा है और मामले में सफाई देने के लिए मंगलवार तक पेश होन के लिए कहा है।

कुमार विश्वास पर अवैध संबंधों का आरोप पुराना

उल्लेखनीय है कि चंद दिनों पहले कुमार विश्वास पर आरोप लगा था कि जिन दिनों वह अमेठी में लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे, उन्हीं दिनों वह अपनी ही पार्टी की एक कार्यकर्ता के साथ अवैध संबंधों में रहे। ये संबंध अमेठी में ही बने थे।

आप के आंतरिक सूत्रों ने बताया था कि मामले की शिकायत अरविंद केजरीवाल से भी की गई ‌थी। केजरीवाल ने योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, आशुतोष आदि नेताओं से इमेल के जरिए चर्चा भी की। हालांकि पार्टी ने चुनावों के मद्देनजर विश्वास पर कोई कार्रवाई नहीं की।

शिकायत के चलते केजरीवाल और कुमार विश्वास के रिश्‍ते जरूर तल्‍ख हो गए थे। मार्च में आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद ये मामला एक बार फिर उठ गया। उन्हीं दिनों पार्टी ने योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और आनंद कुमार को पार्टी के कई अहम पदों से हटा दिया था।
विज्ञापन

अफवाहों के चलते महिला के प‌ति ने उसे छेड़ा

विश्वास की शिकायत करने वाली महिला का कहना है कि उसने मामले की शिकायत ‌दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की, लेकिन उन्होंने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

महिला का कहना है कि कुमार विश्वास ने भी आरोपों को खारिज नहीं किया, जिससे उसकी बदनामी हो रही है।

अफवाहों के कारण महिला के पति ने उसे छोड़ दिया। वहीं कांग्रेस नेता जय प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि कुमार विश्वास को मामले में सफाई देनी चाहिए।

बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने कहा है कि आप नेताओं को उस महिला को हर्जाना देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें