मुंबई 26/11 आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में अमेरिकी जेल में बंद लश्करे-ए-ताइबा का आतंकी डेविड कोलमैन हेडली सोमवार को पहली बार मुंबई की अदालत के सामने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश होगा।
हेडली की गवाही से मामले के पीछे की कई परतें खुलने की उम्मीद है। अदालत फिलहाल हमले को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाने वाले आतंकी अबु जुंदाल को लेकर सुनवाई कर रही है।
विशेष लोक अभियोजक उज्वल निकम ने बताया कि भारत में यह पहली बार हो रहा है, जब कोई विदेशी आतंकी भारतीय अदालत के सामने पेश होगा।