फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों पर मोदी के बयान पर कांग्रेस ने साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारतीय मुसलमानों के संदर्भ में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस ने मोदी पर कटाक्ष किया है। मोदी के इस बयान पर हैरानी जताते हुए पार्टी ने कहा है कि मोदी इतने दिनों बाद ये बात कह रहे हैं। क्या उन्हें अब ये बात समझ आई है? बड़े आश्चर्य की बात है।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि ये अच्छी बात है कि देश के प्रधानमंत्री ये बात कह रहे हैं। लेकिन इतने दिनों बाद उन्हें यह बात समझ आई। यह आश्चर्यजनक है।

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि अपनी अमेरिकी यात्रा से पहले ही प्रधानमंत्री ने ये बयान क्यों दिया है। उन्होंने कहा कि वह ये संदेश 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से भी दे सकते थे, लेकिन अपनी अमेरिकी यात्रा से पहले ही ऐसे बयान देने से मन में कुछ सवाल उठते हैं। खुर्शीद ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछा कि क्या उन्होंने ये बयान अपने साथियों अमित शाह और योगी आदित्यनाथ से पूछकर दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मोदी ने कहा था कि भारतीय मुस्लिमों की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। भारतीय मुस्लिम देश के लिए ही जीएंगे और देश के लिए ही मरेंगे। अलकायदा को इस बात का भ्रम है कि वे उसके इशारों पर नाचेंगे। उधर, कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने कहा कि भारतीय मुसलमानों को मोदी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

उलेमाओं ने किया बयान का स्वागत

इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम समेत तमाम उलेमाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को स्वागत किया है, जिसमें मोदी ने कहा कि भारत के मुसलमान दूसरे देशों से अलग हैं और उसने हमेशा देश के लिए कुर्बानियां दी हैं।

इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम के प्रमुख मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि मुसलमान हमेशा से हिंदुस्तान का वफादार रहा है और वक्त पड़ने पर उसने वफादारी का सबूत भी दिया है। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान में लगातार सांप्रदायिकता का जहर फैलाया जा रहा है, बावजूद इसके मुसलमान अपनी जगह पर खड़ा हुआ है।

मौलाना नदीमुलवाजदी व दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का दिया गया बयान अच्छा है व स्वागतयोग्य है।

लखनऊ के टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजल उल रहमान नदवी ने कहा कि पीएम की बात काबिल-ए-एतवार है, लेकिन योगी आदित्यनाथ, साक्षी महाराज व मेनका गांधी जैसे फिरकापरस्तों पर लगाम लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

मोदी के बयान पर बोले उलेमा

आसिफी मस्जिद के इमाम मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि मुसलमानों को लेकर अगर राजनीति न हो तो देश में किसी तरह का फसाद ही खड़ा न हो। हर मुसलमान को खुश होना चाहिए क्योंकि जबसे यह सरकार बनी है तबसे मुसलमानों को मोदी का खौफ दिखाकर डराने का प्रयास किया जाता रहा है।

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, इमाम, ऐशबाग ईदगाह ने कहा कि देश के मुसलमान हमेशा से देशभक्त थे और रहेंगे।

बरेली स्थित खानकाह नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों के बारे में सच बात कही है। देश का मुसलमान हमेशा से मुल्क का वफादार रहा है और रहेगा। मुसलमान के जज्बात से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।

बरेली के जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव मौ. शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुसलमान हमेशा से ही हुब्बुल वतनी का कायल रहा है। यहां कभी आतंकवाद पनप नहीं सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें