फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलबीर सुहाग ही बनेंगे नए आर्मी चीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने थल सेना अध्यक्ष पद पर लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग की नियुक्ति को रद्द करने से मना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर दलबीर सिंह सुहाग की सेनाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया रोकने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


गौरतबल है कि जनरल सुहाग मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह से 1 अगस्त को प्रभार ग्रहण करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल रवि दस्ताने ने कोर्ट में मांग की थी कि उनकी याचिका पर फैसला होने तक लेफ्टिनेंट जनरल सुहाग की नियुक्ति पर रोक लगा दी जाए।
विज्ञापन

सितंबर में होगी सुनवाई

लेफ्टिनेंट जनरल रवि दस्ताने की मुख्य याचिका में आर्म्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल के आदेश को चुनौती दी गई है। इस याचिका पर सितंबर 2014 में सुनवाई होगी।

आर्म्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल ने 6 सितबर 2013 के अपने आदेश में रवि दस्ताने की याचिका खारिज कर दी थी। दस्ताने ने अपने याचिका में ले. जनरल दलबीर सुहाग को सेना की पूर्वी कमान का प्रमुख नियुक्त किए जाने को चुनौती दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें