फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरों के साथ खाने पर काटी दलित की नाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक परिवर्तन मंच के संयोजक व पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि देश की आजादी के दशकों बाद भी कानून का राज स्थापित नहीं हो पाया है। आज भी मनु का कानून लागू है। यह बात उन्होंने जालौन में दलित समाज के व्यक्ति की कुछ दबंगों द्वारा नाक काटे जाने की घटना की भर्त्सना करते हुए कही।
विज्ञापन


फील्ड हॉस्टल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व बसपा नेता ने बताया कि जालौन के थाना माधौगढ़ के ग्राम सुरपति पुरा में नौ फरवरी को अमर सिंह दोहरे की कुछ दबंगों ने मारपीट करते हुए नाक काट ली थी।

पीड़ित का गुनाह केवल यह था कि उसने घटना से एक दिन पूर्व गांव की एक बारात में ठाकुर जाति के लोगों के साथ भोजन किया था। इसी से गुस्साए दबंगों ने अमर सिंह की नाक काट ली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504 व 3 (1)10 एससी /एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन घटना की अमानवीयता को दृष्टिगत रखते हुए यह धाराएं अपर्याप्त हैं। इसमें धारा 307, 325, 506 व 7 क्रिमिनल एक्ट भी बढ़ाया जाए। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है।

उक्त घटना सपा के गुंडाराज को आइना दिखा रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में डीआईजी से वार्ता हुई है। डीआईजी ने तीन-चार दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी व समुचित धाराओं में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कार्रवाई न होने की स्थिति में सामाजिक परिवर्तन मंच द्वारा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इस दौरान उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में कांशीराम का एजेंडा काफी पहले ही गुम हो चुका है। कांशीराम के सामाजिक परिवर्तन के एजेंडे से जो सहमत होंगे, वह मेरे साथ आएंगे।

उन्होंने कहा कि बसपा नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य भी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। इस दौरान पीड़ित अमर सिंह, सामाजिक परिवर्तन मंच के मंडल संयोजक प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें