पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर करने के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी हैं। प्रतियोगियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इसका प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद फैसले में देरी के पीछे यही वजह है।
प्रतियोगियों ने मंत्रियों के इस रुख के विरोध में आंदोलन भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की ओर से 29 दिसंबर को बड़े आंदोलन की घोषणा की गई है।
इसके समर्थन में प्रतियोगियों की ओर से जगह-जगह सभाएं की गईं। प्रचार वाहन भी घुमाए गए।