फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के टिकट से सितारों का भी इंकार!

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी मैदान में कांग्रेस के पास शायद उम्मीदवारों का टोटा पड़ गया है। एक तरफ पार्टी के कई दिग्गज चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है तो कई स्टार चेहरों ने लोकसभा चुनाव में उतरने का पार्टी का प्रस्ताव नकार दिया है।
विज्ञापन


क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह के अलावा अभिनेता मनोज वाजपेयी ने भी कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

सच‌िन ने भी क‌िए हाथ खड़े

सहवाग ने कहा है कि उनके पास दिल्ली से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव जरूर आया था। मगर उनका ध्यान फिलहाल क्रिकेट पर है।

उधर, बनारस से मोदी के खिलाफ सचिन तेंदुलकर को उतारने की भी अटकलें उड़ी, मगर संसदीय कार्य राज्यमंत्री और सचिन के दोस्त राजीव शुक्ला ने कहा है कि तेंदुलकर को चुनाव मैदान में उतारने की खबर बेबुनियाद है।
विज्ञापन

युवराज स‌िंह ने भी नकारा

सहवाग, सच‌िन, हरभजन के अलावा युवराज स‌‌िंह के पास भी कांग्रेस ने चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा था लेक‌िन युवराज स‌िंह ने इसे स‌िरे से नकार द‌िया।

स‌ितारों के अलावा कांग्रेस के कद्दावर नेता द‌िग्व‌िजय स‌िंह, च‌िदंबरम, एके एंटनी और कैप्टन अमर‌िंदर स‌िंह पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें