फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंबकोणम अग्निकांड: 10 लोगों को सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2004 में तमिलनाडु के कुंबकोणम में स्कूल में लगी आग में 94 बच्चों की मौत हो गई थी। इस हादसे के लिए तंजावुर की ज़िला और सत्र अदालत ने स्कूल मालिक को दस साल की सज़ा सुनाई है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रधानाध्यापिका, प्रधानाचार्य और सात अन्य को लापरवाही और बच्चों को बचा पाने में नाकाम रहने के दोष में पांच साल की सज़ा सुनाई है। अदालत ने तीन शिक्षकों समेत आठ अन्य को दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा

ग़ौरतलब है कि 14 जुलाई 2004 को इस दर्दनाक हादसे में 94 बच्चों की जलने से मौत हो गई थी। हादसा उस दौरान हुआ था जब एक अस्थायी झोपड़ी में बच्चों के लिए दोपहर का भोजन बनाया जा रहा था।

पुलिस ने इस मामले में पाँच हज़ार पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था। अदालत में मामले की सुनवाई 24 सितंबर 2012 को शुरू हुई थी और 17 जुलाई 2014 को आरोपों पर बहस पूरी हुई।

इस दौरान अदालत में 501 लोगों की गवाही भी हुई। पुलिस ने शुरू में 24 लोगों को अभियुक्त बनाया था, लेकिन बाद में तीन के ख़िलाफ़ आरोप वापस ले लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें