फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना हुआ एक बार फिर से सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में गिरावट के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोने में लगातार दूसरी दिन गिरावट रही। सोने के भाव 150 रुपये घटकर 28,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। हालांकि, औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग बढ़ने से चांदी 400 रुपये सुधरकर 44,800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोने के सिक्कों में भी 200 रुपये की गिरावट रही और वह 24,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बिके।

विज्ञापन

चांदी हुई महंगी

हालांकि, चांदी सिक्कों में स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली भाव 77,000 और बिकवाली 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर बिकवाली रहने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा। इसके अलावा, घरेलू मांग कम रहने का भी असर भाव पर हुआ। न्यूयार्क में सोने के भाव 0.36 फीसदी गिरकर 1,298.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें