फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीयत मामला: डिंपल और अक्षय को कोर्ट में पेश होने का आदेश

Wed, 28 Nov 2012 12:09 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को राजेश खन्ना की ‘लिव-इन-पार्टनर’ बताने वाली अनीता आडवाणी की याचिका पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को एक स्थानीय अदालत ने सुपर सितारे के परिजनों से घरेलू हिंसा के एक मामले में पेश होने को कहा है। राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया, उनके दामाद अभिनेता अक्षय कुमार, बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना को चार दिसंबर को अगली सुनवाई के दौरान ‘हर हाल में’ अदालत में पहुंचना होगा।
विज्ञापन


इससे पहले अनीता ने राजेश खन्ना पर यौन शोषण के आरोप जड़ कर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने राजेश खन्ना के परिवार पर अपने खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराते हुए पचास करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। अनीता के अनुसार राजेश खन्ना की इच्छा थी कि उनकी मृत्यु के बाद उनके बंगले ‘आशीर्वाद’ में वही (अनीता) रहें, लेकिन डिंपल और उनकी बेटियों ने राजेश खन्ना की बेहोशी की हालत में कुछ कागजात पर अंगूठा लगवा लिया।

अनीता का दावा है कि राजेश खन्ना ने अपने पीछे कोई वसीयत नहीं छोड़ी है। पेश की गई वसीयत जाली है। अनीता के अनुसार वह 2003 से ‘आशीर्वाद’ बंगले में राजेश खन्ना के साथ रह रही थीं। उन्होंने इस जुलाई में राजेश खन्ना की मौत के बाद अक्षय कुमार और रिंकी खन्ना के पति पर उनसे मार-पीट करने और बंगले से निकाल बाहर करने के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने घरेलू हिंसा कानून के तहत अदालत से सुरक्षा देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


न्यायाधीश एसएस देशपांडे ने दोनों पक्षों को मिल-बैठ कर मामला सुलझाने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो वह सुनवाई करते हुए महीने भर में इसे निपटा देंगे। अनीता आडवाणी राजेश खन्ना की संपत्ति में अपना हिस्सा और मासिक भत्ते (जो कि लाखों में है) की मांग कर रही हैं। उनका दावा है कि वह राजेश खन्ना के साथ पत्नी की तरह रह रही थीं और ऐसे में घरेलू हिंसा कानून उन्हें जायक देने की वकालत करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें