सामाजिक कार्यकर्ता और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से चर्चा में आए अन्ना हजारे ने कहा है कि आरक्षण व्यवस्था से देश को खतरा पैदा हो गया है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के कुछ सालों तक आरक्षण दिए जाने की आवश्यकता थी, लेकिन अब राजनीतिक दल इसमें शामिल हो चुके हैं। आरक्षण व्यवस्था देश के लिए चुनौती बनती जा रही है।
राजस्थान के सीकर में संवाददाताओं से बातचीत में अन्ना ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से चुनाव चिन्हों को हटाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि अन्ना ऐसी मांग पहले भी कर चुके हैं।