फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी बोलीं, कम से कम पैदा करो चार बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज के 4 बच्चों वाले बयान का विवाद अभी सुलझा भी नहीं था कि एक बार फिर ऐसी ही बातें सामने आई हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी की नेता साध्वी प्राची ने ऐसा ही बयान दिया है।
विज्ञापन


साध्वी प्राची ने कहा है कि शेर का बच्चा एक नहीं होता। हमें चार बच्चे चाहिए। इनमें एक बच्चा सीमा पर देश की रक्षा करेगा। एक संतों को दे दीजिए। एक समाज के काम आएगा, उसे वीएचपी की झोली में डाल दीजिए। जिससे वो देश की रक्षा, देश की संस्कृति के लिए काम करेगा। ये बेहद जरूरी है।

साध्वी प्राची राजस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत कर रही थी। इधर साध्वी के बयान के तुरंत बाद इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। सीपीएम नेता वृंदा करात ने साध्वी प्राची के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को कौन गंभीरता से लेगा।
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने दिया था ऐसा ही बयान

ये कोई पहला मामला नहीं है जब ऐसे बयान सामने आए हों। इससे पहले साक्षी महाराज ने मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था।

हालांकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साक्षी महाराज के बयान को निजी बताते हुए पार्टी को उससे अलग कर लिया था। पार्टी से सहयोग नहीं मिलने और विपक्ष के निशाने पर आने के बाद अकेले पड़े भाजपा सांसद बैकफुट पर आ गए। आखिरकार उन्हें अपने बयान सफाई देनी पड़ी।

साक्षी महाराज ने अपने बयान में कहा कि जिनके भी दो बच्चों से ज्यादा हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए सरकार को कानून लाना चाहिए।
विज्ञापन

तोगड़िया ने की थी 3 बच्चों की बात

भाजपा सांसद साक्षी महाराज भले ही अपने बयान पर कायम नहीं रहे हों, लेकिन उनके उस बयान के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया जरूर आ गए।

तोगड़िया ने अपने एक बयान में कुछ ऐसी ही बातें कही। उनके मुताबिक हिंदू कम से कम तीन बच्चे पैदा कर जनसंख्या का संतुलन बनाए रखें।

तोगड़िया के बयान के बाद अब साध्वी प्राची का बयान एक बार फिर से साक्षी महाराज के बयान का समर्थन करता दिख रहा है। हालांकि ये भी तय है कि साध्वी के बयान पर सियासी विवाद गहरा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें