कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा चुनाव में उतरने वाले ‘आप’ नेता डॉ. कुमार विश्वास और कांग्रेसी नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी के बीच शुक्रवार को झड़प हो गई।
घटना के विरोध में ‘आप’ नेता ने समर्थकों के साथ हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। ‘आप’ नेता डॉ. कुमार विश्वास ‘झाडू लगाओ, बेईमान भगाओ’ कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को भादर ब्लॉक में थे।
करीब तीन बजे उनका काफिला दुर्गापुर चौराहे पहुंचा, जहां पहले से मौजूद कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी की कुमार विश्वास से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कांग्रेस नेता ने इलाके को अपना क्षेत्र बताते हुए वहां से बाहर जाने को कहा।