टीवी पर राजनैतिक बहस के दौरान आपने वक्ताओं के बीच बढ़ती तल्खी को कई बार देखा होगा। लेकिन कभी आपने देखा है कि तल्खी इतनी बढ़ जाए कि वक्ताओं में हाथापाई हो जाए।
एक टीवी कार्यक्रम में आप की पूर्व नेता टीना शर्मा ने बहस के दौरान आप के ही समर्थक एजाज खान को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल ये हाथापाई टीवी पर लाइव बहस के दौरान हुई। अचानक हुई इस हाथापाई के चलते टीवी एंकर को बीच बचाव करना पड़ा।
कार्यक्रम में बहस का मुद्दा था कि क्या केजरीवाल जाति आधारित राजनीति करते हैं? इसी बहस दौरान दोनों में कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि टीना शर्मा ने अपना आपा खो दिया और थप्पड़ जड़ दिया।
बहस के दौरान जमकर हुई तू-तू मैं-मैं
केजरीवाल की राजनीति को लेकर हो रही बहस के दौरान टीवी स्टूडियो में उस दौरान कई वक्ता मौजूद थे। टीना शर्मा और आप के समर्थक एजाज खान में जमकर बहस हो गई।
लाइव ही दोनों में जमकर तू-तू मैं-मैं होनी लगी। बात इतनी बढ़ गई कि टीना ने आपा खोते हुए एजाज के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान एंकर ने दोनों को कई बार शांत करने की कोशिश की लेकिन दोनों नहीं माने।
टीना ने लगाए एजाज पर आरोप
आप के विरोध में अपना पक्ष रख रहीं आप की पूर्व नेता टीना शर्मा ने एजाज पर आरोप लगाए। टीना ने कहा कि एजाज लगातार मुद्दे से अलग हिंदू-मुस्लिम की बात कर रहे थे। टीना ने यहां तक आरोप लगाए कि एजाज ने उनको मानसिक तौर पर बीमार और बेशर्म कहा।
अपने को सही ठहराते हुए कि टीना ने कहा कि एजाज ने ये थप्पड़ उन्होंने कमाया है। उनको एक नहीं दो थप्पड़ लगने चाहिए थे।
कई बार बेकाबू हुए थे एजाज
आप के समर्थक कहे जा रहे एजाज खान ने कई बार बहस के दौरान आपत्तिजनक व्यवहार किया। टीना शर्मा के मुताबिक अन्य वक्ताओं ने भी एजाज पर आपत्ति दर्ज कराई। यहां तक कि एंकर ने भी एजाज से माफी मांगने के लिए कहा।
लेकिन टीना शर्मा से बहस के दौरान एजाज बेकाबू हो गए और टीना शर्मा ने बौखलाहट में थप्पड़ जड़ दिया।
आप ने भी किया किनारा
इस पूरे विवाद के बाद आम आदमी पार्टी एजाज खान से किनारा करती नजर आ रही है। आप की तरफ से एजाज को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आ रहा है और न ही आप के सदस्य इस पर कुछ कहने से बच रहे हैं।
लेकिन इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी जमकर ये वीडियो शेयर किया जा रहा है।
आप भी देखें वीडियो--