मानसून सत्र में सरकार की मुसिबतों को बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी संसद से पहले सरकार के खिलाफ सड़क से ताल ठोकेगी। ललित मोदी विवाद में सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे के इस्तीफे को लेकर पार्टी ने जयपुर से लेकर बंगलौर में सड़क पर उतरकर संघर्ष किया।
तो अपने शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद झेल रहीं मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ युवक कांग्रेस ने दिल्ली में सड़क पर मोर्चा खोला।
अपने मंसूबे स्पष्ट करते हुए कांग्रेस ने जता दिया है कि मोदी सरकार के खिलाफ इस मुद्दे पर वह नरमी नहीं बरतेगी। राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में भी पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की रणनीति किसी न किसी बहाने इस मामले को लंबा खिंचने की है। ताकि मोदी सरकार के खिलाफ इस मुद्दे को भूना सके।